धार्मिक जागरूकता में संतों का अहम योगदान रहा – कृष्ण गोपाल कौशिक

धार्मिक जागरूकता में संतों का अहम योगदान रहा – कृष्ण गोपाल कौशिक

पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत // बानसूर अलवर

बानसूर के हाजीपुर में भोज का बड़ में बने संत श्री 1008 श्री जयरामदास जी महाराज के आश्रम में ग्रामीणों द्वारा मेले का आयोजन किया गया।

जिसमें राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने पहुंच कर संत शिरोमणि श्री श्योरामदास जी महाराज का आशीर्वाद लिया तथा ग्रामीणों द्वारा उनका साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा रात्रि जागरण व सत्संग का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें लोक कलाकारों द्वारा संतों की वाणी को सुरों में पिरोकर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मेले में कुश्ती दंगल व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में आस पास के दर्जनों गांवों की महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो द्वारा सम्पूर्ण धार्मिक सद्भावना से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए खरीददारी की। मेले में आयोजित 5100 रुपए के कुश्ती कामड़ा जो की गौरव उधनवास एवं भूपेंद्र दादरी के बीच हुआ। जिसका ग्रामीणों भरपूर आनंद लिया।

इस दौरान वहां सत्यवीर हवलदार, बलबीर, कृष्ण कुमार, राजेंद्र, हनुमान, अमरसिंह, दलीप, रामसिंह, सुभाष, जयपाल अभिषेक शर्मा, महेंद्र सैनी, अमित यादव, यादव, विकास कुमावत, गजेंद्र सैनी, जोगेंद्र चौहान, नरेश सैनी सहित गांव के प्रबुद्धजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment