शिवरात्रि पर मोतीपुरा में हुआ सन्त समागम

शिवरात्रि पर मोतीपुरा में हुआ सन्त समागम

मानव शरीर अनमोल है : पूरण भारती

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा के निकट मोतीपुरा में शनिवार को सन्त समागम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संचालक रामदेव यादव ने बताया की करीब चार दशक से महाशिवरात्रि पर दिन में प्रातः10 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम के बीचों बीच सभी ग्राम वासियों के सहयोग से सन्त समागम का आयोजन किया जाता है। इस समागम में इस दिन दूर दराज से कई सन्त, महात्मा और विद्वान मोतीपुरा में आकर हर वर्ष भजन, बानी और प्रवचनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओँ को आध्यात्मिक ज्ञान देते है। इस वर्ष बूंदी के पूरण भारती, बिरम सिंह और टीना बाई सहित कई वक्ताओं ने मानव शरीर, भक्ति, बैराग, गुरु महिमा, परमात्मा प्राप्ति के साधन सहित अन्य आध्यात्मिक ज्ञान समझाया।
विशेषतया मानव शरीर पर बताया की यह अनमोल है इस शरीर को पाने के पश्चात गुरु की शरण मे जाकर उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर ही हमारा कल्याण कर सकतें है । इस मौके सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
कार्यक्रम संचालन रामदेव यादव ने किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment