भादरा के पवन शर्मा को साहित्य सम्मान व पुरस्कार की घोषणा

भादरा के पवन शर्मा को साहित्य सम्मान व पुरस्कार की घोषणा
–नियामत जमाला–
भादरा, 2 सितंबर /भादरा क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार पवन शर्मा को हिन्दी साहित्य संसद चूरू की ओर से साहित्य सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए वर्ष 2022 का जनकवि प्रदीप शर्मा  साहित्य सम्मान व पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। हिन्दी साहित्य संसद के अध्यक्ष बनवारी खामोश चूरूवी के अनुसार यह सम्मान व पुरस्कार उन्हें संस्था द्वारा 14 सितंबर 2022 को हिन्दी दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। क्षेत्र के साहित्यकारों सहित विभिन्न अन्य लोगों ने इस प्रतिष्ठित सम्मान  व पुरस्कार के लिए चयन होने पर पवन शर्मा को बधाई दी हैं। फोटो- फाइल फोटो पवन शर्मा

Author: admin

Comments (0)
Add Comment