देरांठू क्षेत्र के कई शिव मन्दिरों मे हुई सहस्त्र जलधारा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू क्षेत्र के कई शिव मन्दिरों मे सावन के सातवें सोमवार को सहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर देरांठू के बडवाल समाज के शिव मन्दिर , खारी बाडी मे माली समाज के शिव मन्दिर व बासक बाबा धाम स्थित शिव मन्दिर पर सहस्त्र जलधारा का आयोजन हुआ । भोलेनाथ के अभिषेक हेतू सभी मन्दिरों मे जलाभिषेक के लिए कावडिये पुष्कर से जल लेकर आये । कावडियो के ग्राम मे पहुचने पर ग्रामीणो ने गाजे बाजो के साथ स्वागत किया । सहस्त्र जलधारा के पश्चात सभी मन्दिरों मे महाआरती के पश्चात भण्डारा , प्रसादी रखी गई । जिसमे भोलेनाथ के सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।