देरांठू में राठौड़ परिवार की और से 1100 शिवलिंगों की पूजा के साथ कराई जा रही है सहस्त्र जलधारा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। भगवान भोलेनाथ के पवित्र सावन मास में सभी शिव मन्दिरों के साथ घरों में शिव लिंग बनाकर सहस्त्र जलधारा के आयोजन बड़े श्रृद्धा एवं भक्ति के साथ हुए। गुरुवार को देरांठू कस्बे के राठौड़ भवन में राठौड़ परिवार से भवंरसिह राठौड़, राजेन्द्र सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह राठौड़, चैन सिंह राठौड़ एवं सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित समस्त राठौड़ परिवार की और से सहस्त्र जलधारा का आयोजन रावले में किया गया। यह आयोजन संत श्री रामदास त्यागी खारी का लाम्बा व संत श्री रामदास त्यागी बालाजी धाम के सानिध्य में आयोजित किया गया। आयोजित इस धार्मिक सहस्त्र जलधारा कार्यक्रम में 1100 मिट्टी के शिवलिंग बनाकर विधि विधान से आचार्य पंडित पवन दाधीच व आशिष दाधीच ने शिव पूजा कराकर सहस्त्र जलधारा कराई। सहस्त्र जलधारा के दौरान सुमधुर शिव भजनो के साथ चल रहे जलाभिषेक से वातावरण शिव मय हो गया। आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के आये गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक किया।
साथ ही देरांठू के पूर्व सरपंच शेतान माली के सनोद रोड स्थित स्पून पाईप फैक्ट्री में स्थापित शिव मंदिर पर भी गुरुवार को सहस्त्र जलधारा रखी गई।

Author: admin