खेत पर आवास पर निर्माण के लिए सहकार ग्राम आवास योजना जारी

खेत पर आवास पर निर्माण के लिए सहकार ग्राम आवास योजना जारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । प्रमुख शासन सचिव जयपुर सहकारिता श्रेया गुहा ने कहा कि किसान को खेत पर आवास पर निर्माण के लिए सहकार ग्राम आवास योजना जारी कर दी गई है।
इस योजना में केन्द्रीय सहकारी बैंकों की ओर से किसानों को 50 लाख रूपए तक का ऋण तीन किश्तों में उपलब्ध कराया जाएगा। समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। इस प्रकार किसान को 6 प्रतिशत ब्याज देना होगा। यह ऋण दीर्घकालीन अवधि (15 वर्ष) का होगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment