नव वर्ष के उपलक्ष्य में लोहरवाड़ा मे निकली भगवा रैली
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा मे श्री राम भक्त मंडल के सानिध्य मे नवरात्रि के प्रथम दिन बुधवार को एक विशाल द्वितीय श्रीराम शोभायात्रा व भगवा रैली निकाली गई । भगवा रैली गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के सभी मुख्य मार्ग व बाजार से होते हुए चोकी वाले बालाजी मन्दिर पहुंची । शौभायात्रा का ग्राम वासियो की ओर से जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया । वही शौभायात्रा के दौरान राह मे आने वाले ग्राम के सभी मंदिरों पर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करी । शौभायात्रा मे ग्रामीण महिलाएं पुरुष डीजे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे । वही भगवा रैली अंत में चौकी वाले बालाजी के मंदिर पहुंची जहां पर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया । वहीं इस मौके पर पूर्व सरपंच रामधन जाट, जन समाज सेवा के प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट , श्री लाल जाट, गोपाल वैष्णव, ओमप्रकाश वैष्णव , अंकुश माहेश्वरी, शंकर रणवा,भवानी शंकर ,राकेश प्रजापत, जितेंद्र उदय ,सौरभ , विश्वास, शंकर जाट, श्री राम जाट, देवराज जाट, सचिन वैष्णव ,नारायण जाट, सत्तू सेन ,महावीर गुर्जर, दीपेश उदय, बद्री जाट, जीतू उदय, गोपाल जाट, रवि मेघवंशी सहित ग्राम के सैकड़ो महिलाएं पुरुष युवा साथ थे ।