ग्रामीण पत्रकारों ने भरी हुँकार, अजमेर कलेक्टर को सोंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

ग्रामीण पत्रकारों ने भरी हुँकार, अजमेर कलेक्टर को सोंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

जीपीएस की यही पुकार, मांगे हमारी माने सरकार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । ग्रामीण पत्रकार समिति ने मुख्य मंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत को 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कई पत्रकारों के साथ जिला कलेक्टर अजमेर को ज्ञापन सोंपा।
लोकतंत्र के चार स्तम्भों में एक मीडिया या मीडियाकर्मी यानी पत्रकार आज भी अपने कई राजकीय अधिकारों से वंचित है जिसका समय समय पर देश के पत्रकार संगठनों ने धरने प्रदर्शनों के जरिये खूब मांग की मगर किसी भी सरकार का अब तक कोई सकारात्मक रुख नही रहा।
इसी के चलते गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार समिति ने जिला अध्यक्ष किशनअवतार पारीक के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने 5 सूत्रीय मांग जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कोष का गठन, पत्रकारों को निशुल्क रेल बस यात्रा, राज्य के सभी टोल फ्री सुविधा व अधिस्वीकृत पत्रकार श्रेणी को सरलीकरण कर सभी पत्रकारों को इस श्रेणी में लाना आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सोंपा।
इस पर जीपीएस सदस्य व वरिष्ठ एडवोकेट डॉ. मनोज आहूजा ने भी बताया की सरकार पत्रकारों की इन उचित मांगो को जल्द से जल्द पूरी करें।
इस अवसर नसीराबाद प्रेस क्लब ने भी उक्त मांगो के समर्थन अपना भी ज्ञापन सोंपा।
इस मौके पर जीपीएस जिला सचिव राजेश वर्मा, संयुक्त सचिव पप्पू सिंह राठौड़, महामंत्री विजय पारासर, जिला सदस्य रामावतार जांगिड़, नसीराबाद सरंक्षक पूरणमल उदय, सरवाड़ उपखण्ड से भगवान वैष्णव, ज्ञान चंद बैरवा, नाथूलाल जांगिड़, संरक्षक समद मंसूरी, महामंत्री राजू शर्मा, विजय वैष्णव, सौरभ वैष्णव, भगवान सेन, गोकुल शर्मा, नसीराबाद उपखण्ड से वरिष्ठ पत्रकार जावेद खान, दिलीप रॉय शर्मा, मुकेश वैष्णव , अनूप जैन, मनीज शर्मा, महेंद्र प्रजापत, जितेंद्र सिंह राठौड़, नवल वैष्णव, कमलेश उदय, जितेंद्र उदय, कैलाश माली सहित जिले के कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment