ग्रामीण पत्रकार समिति ने सोंपा आरटीडीसी अध्यक्ष को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

ग्रामीण पत्रकार समिति ने सोंपा आरटीडीसी अध्यक्ष को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिला ग्रामीण पत्रकार समिति ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौपा ।
ग्रामीण पत्रकार समिति के जिला सचिव राजेश वर्मा व जीपीएस नसीराबाद उपखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार ने बताया की गुरुवार को जयपुर से न्यारां सतचंडी यज्ञ में सम्मिलित होने जा रहे आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ को 5 सूत्रीय मागों जैसे पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार कोष का गठन, ग्रामीण पत्रकारों को निशुल्क मय आवास के भूखण्ड, 3 वर्ष के अनुभव पर पत्रकारों को अधिस्वीकृत पत्रकार घोषित करना और पत्रकारों को समस्त टोल फ्री सुविधा का ज्ञापन सौपकर अवगत कराया गया और राठौड़ को बताया गया की मुख्य मंत्री अशोक गहलोत का भी कहना है की आमजन लेते लेते थक जाएंगे मगर में देते देते नहीँ थकूंगा अब जीपीएस को भी उक्त 5 सूत्रीय मागों पर इंतजार रहेगा की धरातल पर उक्त देने वाले बयानों की कितनी सार्थकता रहेगी।
वैसे ज्ञापन सोंपने पर धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा की जीपीएस की यह सभी मांगे मेरे और मुख्य मंत्री के संज्ञान में है अब जल्दी ही इस विचार होगा।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार संरक्षक पूरनमल उदय, सांवर लाल प्रजापत, सत्यनारायण रोल्या, आशिष मेवाड़ा और सुरेंद्र सिंह रावत आदि पत्रकार उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment