श्री नगर मे ग्रामीण बालिकाओं को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री नगर मे सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण बालिकाओं को जागरूक किया ।
पंचायत समिति श्री नगर में महिला अधिकारिता विभाग अजमेर के तत्वावधान में उड़ान (निशुल्क सेनेटरी पद वितरण) योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
इस नाटक के पात्रों द्वारा माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के संदर्भ में अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उड़ान योजना का सफल मंचन कर विद्यालय की बालिकाओं व उपस्थित महिलाओं को माहवारी स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधनाचार्य रिंकू व समस्त विद्यालय स्टॉफ, महिला अधिकारिता विभाग से ब्लॉक प्रभारी अभिषेक मांडिया, एनटीटी बाबूलाल व ग्राम साथिन कांता देवी सहित कई महिलाओं और बालिकाओं ने इसका लाभ लिया।