नसीराबाद के प्राचीन घासी वाले बालाजी मंदिर पर चल राम कथा का हुआ समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के गांधी चौक क्षेत्र स्थित प्राचीन घासी वाले बाला जी मंदिर में 16 नवम्बर से चल रही “राम कथा ” का हवन यज्ञ के पश्चात बुधवार को समापन हुआ । मन्दिर पुजारी मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 16 नवम्बर से परबतसर निवासी कथा वाचक गुरु जी मदन लाल शर्मा एवं प्रेम चंद शर्मा द्वारा रोजाना दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक राम कथा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ सुनाई जा रही थी । कथा मे नगर के धर्मानुरागी श्रद्धालु ज़न बड़ी संख्या में पधार कर राम कथा का रसपान लेते हुए श्रवण किया । जिनमे श्रद्धालु महिलाओं की संख्या भी काफी रही । श्रद्धालुओं द्वारा राम कथा सुन कर धर्म लाभ अर्जित किया । पुजारी शर्मा ने बताया कि करीब एक हफ्ते तक चलने वाली राम कथा का बुधवार सांय काल 5 बजे समापन हुआ । कथा समापन के पश्चात हवन यज्ञ कर रामायण व बालाजी महाराज की महाआरती की गई । उसके पश्चात व ब्रह्म भोज का आयोजन हुआ ।