सावन के तृतीय सोमवार को शिव मन्दिरों में सहस्त्र जलधारा के साथ हुए रुद्राभिषेक पाठ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड में सावन के तृतीय सोमवार को शिव मन्दिरों में भगवान भोलेनाथ के सहस्त्र जलधारा के साथ रुद्राभिषेक के पाठ हुए। देरांठू के खारी बाड़ी माली समाज की और से पुष्कर से कांवड़ लेकर सैकड़ों युवक व बच्चों के साथ कुछ युवक 81 किलो की कांवड़ भी लेकर आये । जिसका देरांठू के मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर माली समाज ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित माली समाज के गणमान्य ग्रामीण जनों ने सभी कांवड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं बगीची बालाजी स्थित शिव मन्दिर में भी ग्रामीण गाजे बाजे के साथ पुष्कर से कांवड़ लेकर आये । कांवड़ यात्रा के चौराहे पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। कांवड़ यात्रा डीजे के साथ ग्राम के सदर बाजार से होकर ग्राम के सभी मोहल्ले से होकर बगीची बालाजी मंदिर पहुंचीं। जहां पुष्कर से लाये पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सांय को महाआरती के पश्चात प्रसादी का कार्यक्रम हुआ।

Author: admin