सोडावास बस स्टैंड से  सोडावास कस्बे तक 35 फुट की चौड़ाई का हुआ सड़क मार्ग

सोडावास बस स्टैंड से  सोडावास कस्बे तक 35 फुट की चौड़ाई का हुआ सड़क मार्ग

दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज //अलवर

मुण्डवार उपखण्ड  के    ग्राम    सोडावास बस स्टैंड से सोडावास कस्बे की ओर जाने वाला मार्ग अतिक्रमण के चलते छोटा हो गया था  । दो साधन भी आमने सामने नहीं निकल पाते थे । यह काम करके दिखाया सोडावास  वर्तमान सरपंच सीमा सरजीत चौधरी ने  । इस अतिक्रमण  के हटने से  सभी कस्बेवासी खुश हैं । इस कार्य में कस्बे के लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला । उल्लेखनीय है कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था उन्होंने स्वंम ही अतिक्रमण हटा दिया । कस्बे की युवा शक्ति ने दिया भरपुर इस पुनित कार्य मे साथ दिया । युवा शक्ति मे अनिल कोक, युवा नेता कल्याण जाट, अजित जाट ,प्रदीप भुरान, मनीराम बागड़ी  सहित अनेक कस्बे के लोग सरपंच के इस कार्य मे मदद में साथ रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment