मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड पर प्रारंभ हुआ सड़क निर्माण कार्य
अजमेर । नसीराबाद शहर में मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड पर नगर पालिका चेयरमैन शारदा मित्तल वाल की मौजूदगी में जेसीबी द्वारा बस स्टैंड की कच्ची सड़क को खोदकर कर नव निर्माण कार्य के शुरुआत की गई। जानकारी देते हुए नगर पालिका चेयरमैन शारदा मित्तल वाल ने बताया कि बस स्टैंड परिसर की सड़क गत 30 वर्षों से सड़के उखड़ी हुई पड़ी थी । जिसका निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू किया गया । और बस स्टैंड सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सड़क निर्माण भी जल्द से जल्द शुरू किए जाएंगे। सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर नगर वासियों ने नगर पालिका चेयरमैन शारदा मित्तल वाल का धन्यवाद व्याप्त किया।