आज दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को महात्मा फुले सैनी समाज दोसा के तत्वाधान में दोसा जिले में पंचायतीराज के विगत दिनों संपन्न हुए चुनाव में सैनी माली समाज के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों का जिला स्तरीय सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की ।
इस दौरान महात्मा फुले सैनी समाज दोसा छात्रावास में ₹31000 की कीमत का आर ओ वाटर फिल्टर सप्रेम भेंट किया एवं उसका फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस मौके पर साथ में श्रीमान भूपेंद्र सैनी (पूर्व अध्यक्ष राजस्थान युवा बोर्ड), श्री भगवान सहाय सैनी (पूर्व विधायक चोमू) श्री गिर्राज सैनी (जिला अध्यक्ष सैनी समाज दोसा) आदि समाज के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए।