मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद देवीलाल यादव की अध्यक्षता में राज्य सरकार की मंशा अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे, विशेष शिविरों के सफल क्रियान्वयन बाबत् समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सहकारिता विभाग, उर्जा विभाग, पशुपालन विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारीगण द्वारा उपस्थिति प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारीगणो को विभागीय योजनाओं से अधिक से अधिक जन-जन को लाभान्वित किये जाने बाबत् दिशानिर्देश प्रदान किये गये। इसके उपरांत बैठक में उपस्थित समस्त ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगणो से विभागवार फलैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई व संबंधित अधिकारीगो को आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किये गये।