राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने 80 दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी करी भेट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने 21 फरवरी को भीलवाड़ा जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मांडल में विजन इंडिया वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से आयोजित स्कूटी वितरण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने विजन इंडिया सोसायटी की ओर से मांडल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 80 दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक स्कूटी का वितरण किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि स्कूटी के माध्यम से दिव्यांगजनो को आने जाने में सहूलियत रहेगी और वे सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समान अवसर व संसाधन उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सदैव पहली प्राथमिकता रही हैं।