कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

कांस्टेबल पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । हाडी रानी महिला बटालियन (आईआर) अजमेर की कांस्टेबल सामान्य महिला एवं पुरूष पद पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें सफल परीक्षार्थियों के वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम राजस्थान पुलिस विभाग की वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया हैं। इसे लिखित बटालियन (आईआर) अजमेर के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है।हाडी रानी महिला बटालियन के डिप्टी कमाण्डेण्ट सुखदेव जांगीड़ ने बताया कि शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा शीघ्र आयोजित की जाएगी। इसके लिए नियत तिथि के बारे में अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment