धरा को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प

धरा को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज

मुंडावर उपखण्ड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के निर्देशानुसार पूर्व युथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक महेश गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डॉ. डी. आर. शर्मा की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण का बड़ा महत्व है तथा जीवन को निरोग रखने के लिए हमें पेड़-पौधों की सार-संभाल और इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ज्यों-ज्यों मानव सभ्यता विकसित हुई है, त्यों-त्यों प्रकृति का क्षरण हो रहा है। यदि प्रकृति को समय रहते हमने नहीं बचाया तो आने वाले समय में हमें इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक शिक्षाविद भगवान शर्मा, सचिव प्रेमलता शर्मा, कॉलेज संरक्षक अंबिका शर्मा, सहायक प्रोफेसर शिवानी यादव, मितलेश मरोडिया, ज्योति पहाटिया, शर्मिला कुमारी, अभिनव शर्मा, सीमा जांगिड़, प्रवीन कुमार शर्मा एवं प्रवीन यादव सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment