नसीराबाद नगरपालिका के वाशिन्दे ने बिजली पानी की समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन, 3 दिन मे समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दी नगरपालिका भवन के तालाबंदी कर धरने की चेतावनी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद नगरपालिका वासी अघोषित विधुत कटौती व पेयजल की आपूर्ति सही होने से परेशान हो रखें है । परेशान नगरपालिका वासियों ने मगंलवार को उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया को समस्याओं का ज्ञापन सौपकर नगरपालिका की समस्याओं का शीध्र निराकरण कराने की मांग की । ज्ञापन मे नगरपालिका के वाशिंदों ने बताया कि नगरपालिका (शहरी ) क्षेत्र मे होने के बाबजूद यहां निवास करने वाले आमजन को शहरी क्षेत्र जैसी सुविधाएं नही मिल पा रही है । नगरपालिका अब भी विधुत के मामले मे ग्रामीण फीडर से जुडा हुआ है , जिससे जब चाहे अघोषित विधुत कटौती होती रहती है , जो प्रतिदिन ढेड दो घन्टे रहती है । वही पानी भी 7-7 दिन निकल जाने के बाद भी नही आता है । वही अधिकारी भी वार्ड पार्षदो की भी नही सुनते है । सिर्फ फोन करने पर रटा रटाया जबाब देते है । परेशान पालिका वासियों ने 3 दिन मे पालिका की मूलभूत सुविधाओं का समाधान नही करने पर नगरपालिका भवन के तालाबंदी कर शान्ति पूर्व धरना देने की चेतावनी नगरपालिका प्रशासन को दी है ।