जेएनयू विश्वविद्यालय में संचालित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों एवम सोशल मीडिया के पेज के खिलाफ दी रिपोर्ट , कोतवाली पर किया प्रदर्शन ।

जेएनयू विश्वविद्यालय में संचालित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों एवम सोशल मीडिया के पेज के खिलाफ दी रिपोर्ट , कोतवाली पर किया प्रदर्शन ।

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

अलवर आज दिनांक 4 दिसंबर रविवार को युवा ब्राह्मण सभा परिवार के तत्वाधान में सर्व समाज के लोगों द्वारा कोतवाली थाने पर प्रदर्शन कर परिवाद दिया गया ।

ब्राहमण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया बुधवार को मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ की दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज द्वितीय भवन की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया के खिलाफ जातिसूचक नारे लिखे गए थे जिसमे नलिन कुमार महापात्र, राज यादव, प्रवेश कुमार और वंदना मिश्रा सहित कई ब्राह्मण प्रोफेसरों के कक्षों की दीवार पर नारे थे ब्राह्मण _बनिया हम आपके लिए आ रहे हैं हम आप से बदला लेंगे “ब्राह्मण परिसर छोड़ दें” ब्राह्मण भारत छोड़ दें” अब खून होगा , शाखा में वापस जाओ । आदि जातिसूचक नारे लिखे गए थे ।
उन्होंने बताया नारे केवल ब्राह्मण छात्रों और शिक्षकों को निशाना बनाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी देते हैं

इस संदर्भ में आज अलवर शहर स्थित कोतवाली में कोतवाल राजेश शर्मा को युवा ब्राह्मण सभा परिवार के साथ सर्व समाज के लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है शिकायत मे कहा गया है कि JNU राष्ट्रविरोधी और घृणा फैलाने वाली गतिविधियों का केन्द्र बन गया है. ऐसे मे इस शर्मनाक हरकत को अंजाम देने वाले लोगों/ विद्यार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके ही इसे रोका जा सकता है. लिहाजा पुलिस और JNU प्रशासन मिलकर ऐसे लोगों की पड़ताल कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें ।
रात के अंधेरे में कायरता पूर्ण तरीके से विश्वविद्यालय की दीवारों पर राष्ट्र विरोधी शब्द लिखने वालों को आज 2 दिन हो जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होना या अभी तक उन लोगों के नाम सामने नहीं आना प्रशासन पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाता है युवा ब्राह्मण सभा परिवार द्वारा पूर्व में ही ऐसे लोगों को खुली चुनौती दी गई है
इसके साथ ही एक फेसबुक पेज जिसका नाम “ब्राह्मण भारत छोड़ो ” है वह अनवरत सांप्रदायिकता से भरे हुए पोस्ट कर रहा है उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

शिकायत में अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 153A/B, 505, 506, 34 एवम सोशल मीडिया एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करने की मांग की गई ।

ब्रजभूमि कल्याण परिषद के डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि यह सोची समझी साजिश है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एवम कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।

सभा के शिवचरण कमल एवं डॉ विनोद शर्मा ने बताया भारत देश के लिए त्याग तपस्या बलिदान देने वाले ब्राह्मण समाज के लिए इस प्रकार की भावना दुर्भाग्यपूर्ण है जो ब्राह्मण समाज सभी हित की बात करता है और देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को निछावर किया है उस समाज के विषय में देश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में जातिवाद इस हद तक फैल रही है “सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय” की भावना वाला ब्राह्मण समाज को टारगेट करना दुर्भाग्यपूर्ण है ।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में ब्रजभूमि कल्याण परिषद के डॉ पंकज गुप्ता, ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष आकाश मिश्रा, शिव चरण कमल ,डॉ विनोद शर्मा ,सुनील शर्मा, रेवती दीक्षित ,जगराम पहलवान,अश्वनी जावली, विशाल शर्मा ,नितेश शर्मा ,विजय यादव , विप्र सेना से अमित शर्मा, यश जोशी , सुभाष चौहान ,मनीष शर्मा , योगेश शर्मा , पवन यादव , खन्ना राम ,विप्र महासभा से निखिल शर्मा, सोनू शर्मा , अशोक शर्मा एवम धीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे , साथ ही अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं करनी सेना के भूपेंद्र राठौड़ ने इस कृत्य की निन्दा करते हुए युवा ब्राह्मण समाज द्वारा किए कार्य को पूरा समर्थन प्रदान किया हैं।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment