शहीद-ए-आजम भगतसिंह को जयंती पर किया याद
-नियामत जमाला-
भादरा, 28 सितम्बर /स्थानीय राजस्थान मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को प्रधानाध्यापक प्रकाश राणा की अध्यक्षता में महान क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती मनाई मनाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पैंशनर समाज उपशाखा के अध्यक्ष लीलूराम तैनाण, पैंशनर समाज के प्रवक्ता फूलाराम राजेरा, युवा मित्र शक्ति संस्थान भादरा के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रवक्ता दिलीप सिंह बलौदा, प्रबंधक सुरेंद्र कारगवाल, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेमराज कारगवाल तथा विद्यालय का शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ मौजूद था। सर्वप्रथम अतिथियों ने क्रांतिकारी भगतसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संचालक दलीप सिंह बलौदा ने कहा कि भगतसिंह के जीवन से, निरंतर निष्ठा भावना से, समर्पण भाव से आगे बढ़ने की सीख मिलती है। उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर राजस्थान मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र कारगवाल व प्रधानाध्यापक प्रकाश राणा को पैंशनर समाज उपशाखा, युवा मित्र शक्ति संस्थान व सर्व समाज समिति भादरा की ओर से प्रशस्ति पत्र, भगत सिंह का चित्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में निडर,भयमुक्त, प्रगतिशील विचारधारा रखते हुए आगे बढो तथा तथा देश के विकास में सार्थक भूमिका निभाओं। कार्यक्रम में लालचंद,हरीश, गजराज , स्टाफ के सदस्यों सहित अन्य अनेक लोग मौजूद थे।