पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर किया याद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर किया याद
-नियामत जमाला-
भादरा, 25 सितंबर /महान चिंतक, अद्वितीय संगठनकर्ता, अन्त्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता,जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जयंती मनाई एवं सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानन्द अस्पताल में पौधा रोपण कर मरीजों को फल आदि वितरण भी किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के दौरान अनेक वक्ताओं ने उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान भादरा गौशाला अध्यक्ष दयानन्द खोखेवाला, पंचायत समिति सदस्य करण बेनीवाल, नगर मंडल महामंत्री गौरव सोनी,हरी प्रकाश शर्मा, ओ.बी.सी. मोर्चा जिला महामंत्री दीपक स्वामी, डूंगराना मंडल अध्यक्ष भीम सिंह , किसान मोर्चा अध्यक्ष सिद्धार्थ झोरड़, तोमेश बंसल, सुनील यादव, हवा सिंह बेनीवाल, श्याम बंसल, बल्लू पूनियां आदि भा.ज.पा. कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment