नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर स्थापना दिवस पर हुऐ धार्मिक कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर शुक्रवार को स्थापना के 7 वर्ष पूर्ण होने पर धाम पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम सम्पादित हुऐ । धाम उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि इस अवसर पर बासक बाबा के फुलो से विशेष श्रृंगार कर देश राज्य व क्षेत्र मे अच्छी बारिस हो , प्रजा जनो मे सुख समृद्धि बढे , भाईचारा रहे , सभी जनमानस निरोगी रहे की कामना रखते हुऐ हवन यज्ञ कर आहुतियां दी गई । हवन यज्ञ पंडित दिनेश दाधीच एवं साथी पंडित लखन शर्मा व ऋषि दाधीच के द्बारा कराया गया । हवन के पश्चात बाबा के स्थापना दिवस का केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर ब्रह्म भोज के साथ धाम पर आने वाले भक्तों के लिए प्रसादी कार्यक्रम भी रखा गया है । कार्यक्रम मे धाम समिति से सुभाष सोनी , मुरली गुर्जर , अशोक , नन्दकिशोर सोनी नसीराबाद ,रामपाल सैनी , सुरेश , लोकेश किशनगढ़ , अजय , रणजीत जाट , राकेश आवडा , गोपाल हाथी भटटा , शिवकरण पापडिया , भेरू बान्दरवाडा सहित कई भक्त गण उपस्थित थे ।