रक्तदान कर निभाया मानवता का धर्म

रक्तदान कर निभाया मानवता का धर्म

दौसा _ गणेश योगी

दौसा|| मां सरस्वती ब्लड डोनेशन टीम दौसा ने फिर रक्तदान कर निभाया मानवता का धर्म, टीम संस्थापक रामकेश मीना के अनुसार सुमन पति लोकेश मीना जिसको दौसा रामकरण जोशी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया | जिनके डिलेवरी होनी है। पर डाक्टर को दिखाने के बाद डाक्टरों के द्वारा महिला के शरीर में ब्लड कि कमी बताई गई। जब महिला के परिजनों ने ब्लड बैंक में सम्पर्क किया तो, बैंक में वह ब्लड ग्रुप उपलब्ध नहीं था व परिजनों का ब्लड ग्रुप भी महिला के ब्लड ग्रुप से मैच नहीं कर रहा था फिर उनका सम्पर्क जितेन्द्र मिरवाल व रवि शर्मा कुंडल निवासी के माध्यम से मां सरस्वती ब्लड डोनेशन टीम दौसा के संस्थापक रक्तदाता रामकेश मीना से हुआ |रामकेश मीना ने केस को वैरिफाई करने के बाद टीम के सदस्य अजय राज मीना को जानकारी दी | मीना अपने गांव से बस के द्वारा लगभग 40 किलोमीटर कि दुरी तय कर दौसा सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर पीडित गर्भवती महिला के लिए रक्तदान किया जो ब्लड कि व्यवस्था नहीं होने के कारण सुबह से परेशानी का सामना कर रहे थे। ब्लड कि व्यवस्था होने पर गर्भवती महिला के परिजनों ने अजय राज मीना व मां सरस्वती ब्लड डोनेशन टीम दौसा का आभार व्यक्त किया। रामकेश मीना दौसा ने बताया कि हमारी टीम सभी जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा रक्तदान करने के लिए तत्पर रहती है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment