अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर द्बारा जारी नववर्ष के कलेण्डर का विमोचन व पोषबडा कार्यक्रम कल सावंतसर किशनगढ़ में
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा (च.स.) अजमेर व अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण शिक्षा निधि द्बारा जारी नववर्ष 2024 के वार्षिक कलेण्डर का विमोचन व पोषबडा कार्यक्रम कल रविवार को भेरुजी मन्दिर सावंतसर किशनगढ़ में आयोजित होगा। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव हरिद्वार ने बताया कि विमोचन दोपहर 2.15 होगा । वहीं पोषबडा कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चलेगा। गणपत लाल वैष्णव (नरहरियानन्दी) ने सभी समाज बन्धुओं से समय पर पधारने की अपील की है ।