मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। रेगरान विकास समिति, गाड़ी मोहल्ला नसीराबाद द्वारा संत शिरोमणि संत रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती रविवार को पूरे श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रेगर समाज के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक, विशाल और भव्य जुलूस एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा नवलराम जी की बगीची से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए रामदेव मंदिर, गाड़ी मोहल्ला नसीराबाद तक पहुंची। यात्रा में महिलाएं कलश यात्रा, ढोल-बैंड, डीजे, बग्घी तथा संत रविदास जी की आकर्षक झांकी शामिल रही। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नगर वासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित अन्य समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। शौभायात्रा के समापन के बाद संत रविदास जी की चित्र छाया पर दीपदान कर खेलकूद कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पांचवीं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें जयप्रकाश जाटोलिया की टीम ने 42–29 अंकों से विजय प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि रूपेश दपक्यावर की टीम उपविजेता रही। समाज के समाजसेवियों एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संत रविदास जी के भजनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वही मेंच के दौरान रुपेश दपक्यावर और विजय कारड़िया की टीम रही। जिसमे रुपेश दपक्यावर की टीम 1 पॉइंट से विजय रही । जिसमे मैन ऑफ़ द मैच रोहित कराड़िया रहे। दूसरा मैच जय प्रकाश जाटोलिया और सागर कराड़िया टीम के बिच रहा जिसमे जय प्रकाश जाटोलिया टीम विजय रही , जिसमे मैंन ऑफ़ द मैच सागर कराड़िया रहे। फाइनल मुकाबला जय प्रकाश जाटोलिया की टीम और रुपेश दपक्यावर के बीच खेला गया। जिसमे जयप्रकाश जाटोलिया की टीम ने 42–29 अंकों से विजय प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि रूपेश दपक्यावर की टीम उपविजेता रही इस मैच के मैंन ऑफ़ ऑफ द मैच रामदेव कराड़िया , मैंन ऑफ़ द टूर्नामेंट अनिल बोहरा रहे । साथ ही समाज के समाजसेवियों एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संत रविदास जी के भजनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।