तिहारी मे लगे महगांई राहत शिविर मे 784 लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण

तिहारी मे लगे महगांई राहत शिविर मे 784 लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । प्रशासन गांवो के संग अभियान 2023 के तहत लग रहे महंगाई राहत शिविर के अन्तर्गत गुरुवार को श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम तिहारी मे लगे दो दिवसीय शिविर मे प्रथम दिन पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर व दितिय दिन पूर्व विधायक व पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर , डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चोधरी ने शिकरत की । शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी अशुंल आमेरिका ने की । शिविर मे गुर्जर व चौधरी ने लाभार्थियों से रुबरु होकर संवाद किया व समस्याओं का निवारण करते हुए सरकार द्बारा जारी लाभ की योजनाओं के पत्र , प्रमाण प्रत्रादि आदि वितरण किये । शिविर मे 22 मृत्यु प्रमाण पत्र , 27 जन्म प्रमाण पत्र , 7 पटटो का वितरण , स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 20 शौचालय , 15 प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति , 23 मस्टररोल , 12 परिसम्पत्तियों का इन्दाज , राजकीय /सार्वजनिक भूमि आवंटन के प्रस्ताव , 80 प्रमाण पत्र , 5 सामाजिक सुरक्षा पेंशन , 2 पालनहार आवेदन , 8 हेडपम्प मरम्मत , 231 पशुओं की चिकित्सा , 162 व्यक्तियो की स्वास्थ्य जांच एंव 56 व्यक्तियो का आर्युवेदिक परामर्श दिया गया । महंगाई राहत शिविर मे 784 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया । शिविर मे समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment