रसुलपुरा ( झडवासा ) विशेष महंगाई राहत शिविर लगाकर किया पंजीकरण

रसुलपुरा ( झडवासा ) विशेष महंगाई राहत शिविर लगाकर किया पंजीकरण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा के ग्राम रसुलपुरा में विशेष महंगाई राहत शिविर लगाकर लोगों को राहत प्रदान की।
सरपंच भँवर सिंह गौड ने बताया की झड़वासा में दो दिवसीय महंगाई राहत शिविर गुरुवार को ही सम्पन्न हो गया था , मगर ग्राम रसुलपुरा में हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने के कारण झड़वासा शिविर में रसूलपुरा के ग्रामीण उपस्थित नही हो सके इसलिए शुक्रवार को रसुलपुरा में विशेष शिविर लगाकर कुल 141 पात्र लोगों का पंजीयन किया गया । जिसमें रसुलपुरा के 133 , झड़वासा के 5 व निजामपुरा के 3 पंजीकरण किये।
जिसमें उपसरपंच गिरधारी गुर्जर, शिक्षक अमिताभ विजयवर्गीय, शारीरिक शिक्षक ललिता नारावत, कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनू जाट, पवन, एकल विद्यालय कार्यकर्ता शंकर राव, विजय पटेल, हरि लादी, गोविंद गुर्जर व गिरधारी आदि का सहयोग रहा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment