क्षेत्र में हो रही अतिवृष्टि के सम्बन्ध में उपखण्ड कार्यालय में विधायक लाम्बा व उपखण्ड अधिकारी द्बारा समीक्षा बैठक की आहुत, बैठक के पश्चात विधायक व अधिकारियों ने अतिवृष्टि प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में हो रही अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों में राहत एवं फसल खराबा के सन्दर्भ में शुक्रवार को उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद पर विधायक रामस्वरूप लाम्बा व उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त ब्लाक अधिकारीगणो द्बारा उपस्थिति दर्ज कराई गई। उपस्थित समस्त ब्लाक अधिकारी गणों से विधायक लाम्बा ने बारी बारी से चर्चा की । सर्व प्रथम अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारीगण से राहत व बचाव कार्यों पर चर्चा कर जानकारी ली । साथ ही क्षेत्र के बांध एवं तालाबो की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया व इन दिनों उपखण्ड क्षेत्र नसीराबाद में हुई अतिवृष्टि से पशु/जनहानि/ क्षतिग्रस्त मकानों/ फसल खराबा के सम्बन्ध में वार्ता की गई व प्रभावित जनता/काश्तकार को नियमानुसार हर सम्भव सहायता प्रदान किए जाने बाबत दिया निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों जैसे सड़कें , विधालय भवन , राजकीय अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र, बांध व तालाब, पेयजल पाईप लाइन इत्यादि विषयों पर गहनता से समीक्षा की गई। उक्त परिसम्पतियों के सम्बन्ध में समस्त अधिकारीगण को नियमानुसार आपदा राहत प्रस्ताव जिला स्तर पर प्रेषित किए जाने बाबत निर्देशित किया गया। बैठक समापन के उपरांत विधायक लाम्बा द्बारा उपस्थित अधिकारियों गण के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों/बांधों/तालाबों/खेत खलिहान का फीडबैक भ्रमण व निरीक्षण किया गया।

Author: admin