रेगर समाज का सामुहिक विवाह निशुल्क सम्मेलन संपन्न

रेगर समाज का सामुहिक विवाह निशुल्क सम्मेलन संपन्न

13 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झाडोल में रामसर चवालिसा 17 खेड़ा रेगर समाज का सातवां निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन बडे धूमधाम से पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया की अध्यक्षता में ग्राम झाडोल में संपन्न हुआ । सम्मेलन विवाह कार्यकारिणी के संरक्षक शंकरलाल महाराज व चवालिसा अध्यक्ष रमेश चंद्र उदैनिया ने बताया कि इस विवाह सम्मेलन में वर वधु को विवाह स्थल से पूरे गांव में वर वधु की गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ निकाली गई । आयोजित इस विवाह सम्मेलन मे कार्यकारिणी द्वारा 10 ग्राम सोना की अंगूठी , टाँफीस जोडी , टीका
वह चांदी की पायजेब जोड़ी , घरेलू सामग्री मे पलंग बिस्तर तकिया चौकी आदि सहित सामग्री विवाह सम्मेलन में वर वधु को निशुल्क प्रदान की गई । इस मौके पर समाज के कई लोगों ने कन्याओं को हाथ घड़ी वह दीवार घड़ी , टीपन , इलेक्ट्रिक प्रेश , चांदी के सिक्के व स्मृति चिन्ह कन्यादान में भेंट किए । इस मौके पर समाज के सैकड़ों लोगों ने लाखों रुपए सम्मेलन में दान किया । समिति द्वारा सभी दानदाताओं व अतिथियों का माला व साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस मौके पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी , किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक , नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा , अराई एस डी एम खेमाराम यादव , तहसीलदार हनुमान प्रसाद बेरवा , विकास अधिकारी पुरुषोत्तम पारीक , सीआई सुल्तान सिंह थानाधिकारीअराई , स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि चेतन सकलेचा सहित 210 गांव अध्यक्ष रामप्रसाद सुनारीवाल , उपाध्यक्ष दिनेश बोहरा , धनराज जाटोलिया नसीराबाद , अध्यक्ष शंकर लाल माखुपुरा व प्यारेलाल लाडपुरा , जगदीश मास्टर व चौथमल टाटोटी रामदयाल व नोरत मल गुदलिया , भागचंद जाटोलिया व भागचंद नोगिया रामसर , पूर्व सरपंच हरचंद उदेनिया , बानिया झाडोल ग्राम के गोगा राम , रामलाल , ओम प्रकाश , संग्राम सिंह , बसराज पटेल , मनोहर सिंह , हंसराज आदि सहित ग्राम के सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने निशुल्क विवाह सम्मेलन की सराहना की । इस मौके पर किशनगढ़ विधायक टॉक ने समाज के लिए 5 लाख रुपए का
सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की , वही नसीराबाद विधायक लांबा ने रेगर समाज के लिए रामसर में छात्रावास बनाने के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की । आयोजित इस कार्यक्रम मे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विवाह सम्मेलन में शिरकत की ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment