नसीराबाद मे मकर संक्रांति पर रेगर समाज ने की समाज सेवा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में नवयुवक मंडल रेगर समाज गाड़ी मोहल्ला नसीराबाद द्वारा राजकीय चिकित्सालय मे रोगियों को, सफाई कर्मचारी को, हॉस्पिटल स्टाफ को, मास्क , सेनीटाइजर वितरित किए । साथ ही चिकित्सालय मे मरीजों को फल फ्रूट व दूध वितरण किया गया । साथ ही कच्ची बस्ती , लोहार बस्ती में भी फल फ्रूट वितरित किए । मण्डल उपाध्यक्ष जयप्रकाश जाटोलिया ने बताया कि उसके बाद सभी कार्यक्रर्ता गौशाला मे आये एंव गायो को हरा चारा व गुड खिलाकर गौशाला के सहयोग हेतू दान राशि दी । इसके तत्पश्चात मण्डल के सदस्यों ने शमशान के अंदर भी श्रम कार्यक्रम किया एंव साफ सफाई कर कटीली झाड़ियां आदि को साफ किया । इस पुनीत कार्या मे मण्डल के सभी भामाशाह ने अपना योगदान दिया । इस कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए और मास्क लगाकर व सेनीटाइजर के साथ हैंड ग्लव्स पहनकर कोविड गाइडलाइंस के नियमों का पालन किया।