खेतों में पहुंच किसानों को नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई
-नियामत जमाला-
भादरा, 8 अप्रैल /लोक सभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को कृषकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की कटाई के कार्य को मद्देनजर रखते हुए खेतों में जाकर उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश चन्देलिया ने किसानों को नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई।।इस दौरान तहसीलदार मोनिका बंसल व बलवान सिंह भी उनके साथ थे। फोटो- एक खेत में किसानों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाते एसडीएम व तहसीलदार