इस्काँन पुणे से आये रविन्द्र चैतन्य प्रभुजी ने कराया कृष्ण कथा का रसपान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । इस्कॉन पुणे से आये कृष्ण भक्त रविंद्र चैतन्य प्रभुजी ने नसीराबाद के कृष्ण भक्तों को कृष्ण कथा का रसपान कराया । दोपहर 1 बजे नसीराबाद के गांधी चोक स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला मे पधारे रविन्द्र चैतन्य प्रभुजी का कृष्ण भक्त प्रेमी महिला एवं पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । व्यवस्थापक ललित राठी ने जानकारी देते हुए बताया उनके आवागमन पर दोपहर 1 से बजे से 2:30 बजे तक कृष्ण कथा का लाभ कृष्ण भक्त प्रेमियों को दिया । कथा के दौरान रविन्द्र प्रभुजी ने महाभारत के ज्ञान वर्धक प्रसंगों के साथ गीता के उपदेश सुना प्रतिदिन पांच मिनट राधे कृष्ण का जप कर अपना जीवन सार्थक करने हेतू प्रेरित किया । कथा समापन के तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर कथा मे आये सभी धर्मप्रेमियों का कृष्ण भक्त मण्डली के सदस्य
ललित कुमार राठी, माधुरी राठी , विजय तेला, बेला तेला, निधि सिंघल ,अलका मूंदड़ा, अमीषा वर्मा, ओम प्रकाश तेला, रमेश ,नारायण तेला, कृष्णा तेला ,इंदिरा तेला आदि ने स्वागत किया ।