आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले मे मुख्य आरोपी रवि उर्फ डेविड खटीक गिरफतार :
गुलाबपुरा

आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले मे मुख्य आरोपी रवि उर्फ डेविड खटीक गिरफतार :
गुलाबपुरा

जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा आदर्श सीधू नेबताया कि दिनाक 01. 08.2022 को प्रार्थी श्री कृष्णगोपाल शर्मा द्वारा दर्ज कराये गये प्रकरण संख्या 354 / 22 धारा 306, 384 भादस थाना गुलाबपुरा में पुलिस थाना कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर आरोपी रवि खटीक उर्फ डेविड निवासी दादाबाडी भीलवाडा की तलाश की जा रही थी इमरोज आरोपी रवि खटीक उर्फ डेविड निवासी दादाबाड़ी भीलवाडा को मुखबीर की सुचना पर पुलिस टीम द्वारा मध्यप्रदेश बार्डर पर निम्बाहेडा के पास तलाश कर होटल राज पैलेस सभी गिरफतार किया

निवासी रामपुरा, पाटन तहसील बदनोर जिला भीलवाडा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की किकि मेरा भाई राजेन्द्र शर्मा निवासी सरकारी क्वार्टर स. 6 गेट न- 1 आर.सी. व्यास कॉलोनी भीलवाडा विगत कुछ दिनो से मानसिक रूप से पीडित व प्रताडित है और दिन भर तनाव में रहता था मेने उससे पूछा तो उसने अपने भाई को बताया कि मुझे भीलवाडा की रहने वाली सुनिता कटारिया पत्नि मनोज कचोलिया एडवोकेट निवासी वैभवनगर भीलवाडा व रवि उर्फ डेविड खटीक ने अपने जाल मे फसाकर मुझे बरबाद कर दिया और सुनिता कटारिया ने भीलवाडा में कई व्यक्तियो को शिकार बना रखा है। राजेन्द्र एक होटल के कमरे मे पंखे से रस्सी के द्वारा गले में फंदा डालकर लटका हुआ मिला जिसकी मृत्यु हो चुकी थी पास मे ही उसका एक सुसाईड नोट, मोबाईल व अन्य सामान मिला। मुझे परिवार वालो से पता चला कि राजेन्द्र की पत्नि पायल दाधिच के अकाउंट के चैक लग जाने से मेरा भाई काफी परेशान था। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शाहपुरा श्रीमति चंचल मिश्रा के निर्देशन व वृताधिकारी गुलाबपुरा लोकेश मीणा के निकटतम सुपरवीजन में निम्न टीम का गठन किया गया।

  1. गजराज पु. नि थानाधिकारी पुलिस थाना गुलाबपुरा
  2. सुण्डाराम सउनि पुलिस थाना गुलाबपुरा
  3. उमराव प्रसाद कानि पुलिस थाना गुलाबपुरा
  4. श्री दीपेन्द्र सिंह कानि पुलिस थाना गुलाबपुरा
  5. श्री सुभाषचन्द्र कानि पुलिस थाना गुलाबपुरा
  6. श्री शिवराज कानि पुलिस थाना गुलाबपुरा
  7. श्री बिशनसिंह कानि पुलिस थाना गुलाबपुरा
  8. श्री अमरचन्द कानि पुलिस थाना गुलाबपुरा
  9. श्री रविन्द्र कानि पुलिस थाना गुलाबपुरा
    उच्च अधिकारियो के दिये गये निर्देशानुसार गठित टीम के सदस्यों के द्वारा कडी मेहनत व अथक प्रयास कर व खूफिया तौर से आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता से अभियुक्त श्री रवि उर्फ डेविड खटीक पिता सीताराम खटीक उम्र 30 साल निवासी दादा बाडी पंचमुखी कॉलोनी भीलवाडा को बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
Author: admin

Comments (0)
Add Comment