मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्ववधान में सनातन संस्कृति संरक्षण एव विश्व शांति के संदेश को लेकर चलाई जा रही राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा का बुधवार को नसीराबाद तहसील के धार्मिक स्थल रामपुरा तेजाजी धाम मे हुआ l यात्रा तेजाजी धाम मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए रघुनाथ मंदिर पहुंची l
भ्रमण के दौरान यात्रा का जगह-जगह ढोल नगाड़े से ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया गया l महिला पुरूषों सहित उपस्थित जन समुदाय ने कलश का पूजन अर्चना कर दिव्य सत्ता से परिवार, देश एव विश्व शांति की कामना की l संपूर्ण यात्रा में महिलाओं ने भाव विभोर होकर नृत्य करते हुए पूजन अर्चना की । गायत्री दीप महायज्ञ रघुनाथ मंदिर में संपन्न हुआ l
इस अवसर पर नगर के प्रबुद्धजन में तेजाजी धाम के गादीपति एवं पीठाधीश रतन लाल प्रजापत, गोवर्धन सिंह राठौड़ पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा ,सुरेंद्र सिंह राठौड़ ,दशरथ सिंह राठौड़ , मोहनलाल शर्मा , रामकरण प्रजापत, नंदलाल प्रजापत , मोहनलाल शर्मा , मनोज शर्मा , सत्यनारायण शर्मा , गोपाल जांगिड़ , हरिप्रसाद जांगिड़ , राम प्रसाद , रामनिवास वैष्णव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहेl
गायत्री परिवार के उपजोन प्रमुख रामनिवास वैष्णव अजमेर शक्तिपीठ, टोपदरा के प्रमुख ट्रस्टी डॉ. भवानी सिंह राठौड़ , अजमेर जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, व्यवस्थापक आनंद शर्मा, हीरा लाल, रजनी शर्मा, छाया गर्ग सहित अनेक गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।