चारागाह को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग रखते हुए रामसर वासियों ने उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती रामसर वासियों ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया को ज्ञापन सौपकर चारागाह को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग रखी । प्रशान्त कुमार मेहरा सदस्य ब्लाक साक्षरता मिशन समिति श्रीनगर के सानिध्य मे ग्रामीणो ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रामसर के चारागाह भूमि जो राजस्व रिकॉर्ड मे भी चारागाह भूमि के नाम दर्ज है । जिस पर खरीफ कि फसल की बुआई के साथ ग्राम के दबंगों ने चारागाह भूमि के कई चारागाह व सिवायचक भूमि जिसका खसरा नम्बर 889, 3311, 3313, 878, 891, 9158, 9658/9171 , 9188 व 3833 है जिस पर वर्तमान मे अतिक्रमण कर रखा है । इस सम्बन्ध मे पूर्व मे सरपंच ग्राम पंचायत रामसर व उपखंड अधिकारी नसीराबाद को शिकायत दी गई थी । लेकिन आज तक कोई भी प्राशासनिक कार्यवाही अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध नही हुई । जिससे अतिक्रमण करने वाले के हौसले बुलंद है । चारागाह मे अतिक्रमण के कारण ग्रामीणो को अपने जानवर चराने मे परेशानी हो रही है । वही ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम के सरपंच ने भी अपनी पत्नी के साथ मिलकर चारागाह मे अतिक्रमण कर रखा है , जिस पर धारा 91 की कार्यवाही चल रही है । ज्ञापन देते समय रामसर के कई ग्रामीण उपस्थित थे ।