नाग पंचमी पर रामपुरा तेजाजी धाम हुआ दुग्धाभिषेक
दुग्धाभिषेक पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के सुप्रसिद्ध वीर तेजाजी बासक बाबा धाम रामपुरा में नाग पंचमी पर बासक बाबा की बाम्बी पर दुग्धाभिषेक किया गया ।
गादीपति रतन लाल महाराज ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विख्यात रामपुरा धाम पर बासक बाबा की बाम्बी पर 251 किलो दूध का दुग्धाभिषेक कर सेंकडो श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। गादीपति महाराज ने बताया की इस अभिषेक की एक अलग ही पहचान है। जिससे श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। दुग्धाभिषेक के पश्चात वीर तेजाजी बासक बाबा धाम पर ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें आने वाले भादवा माह में धाम मे भरे जाने वाले विशाल मेले की लेकर तैयारी के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों को मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिसमे सुरक्षा, पानी व पार्किंग, मनोरंजन, विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम व अन्य मेलार्थियों की सुविधाओ को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए। नाग पंचमी पर धाम पर दूर दूर से आये भक्तों ने दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त किया ।