नगर में चल रही रामलीला, लक्षमण परशुराम के संवाद का हुआ मंचन

नगर में चल रही रामलीला, लक्षमण परशुराम के संवाद का हुआ मंचन

राघोगढ़ नगर की गौरवशाली परंपरा रही है कि यहां कई वर्षों से अनवरत रामलीला का मंचन होता आ रहा है, अनेक वर्षों की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में कई कलाकारों, समाजवेसियो एव जन मानस की भरपूर भागीदारी रहती है, इस रामलीला का आनंद नगरवासी बड़ी श्रद्धा के साथ ले रहे है, हनुमान रामलीला मण्डल के कलाकारों और आयोजन कर्ताओ का कहना है कि युवा पीढ़ी को आज भगवान राम के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है, क्योकि भगवान राम ने न केवल भारतवर्ष अपितु विश्वकल्याण का मार्ग बताया है, कल रामलीला में कलाकारों द्वारा लक्ष्मण परशुराम के संवाद का मनमोहक मंचन किया गया, इस रामलीला का आयोजन हनुमान रामलीला मण्डल के द्वारा नगर के मंगल भवन में किया जा रहा है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment