देरांठू मे रामदेव जी महाराज का मेला कल

देरांठू मे रामदेव जी महाराज का मेला कल

आज होगी भजन संध्या

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू मे बाबा रामदेव जी महाराज का वार्षिक मेला कल रविवार को भरेगा । मेले के पूर्व आज रात्रि को भजन संध्या होगी । जिसमे राहुल मेवाडी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा के भजन गायक विनोद हिंगोनिया , राहुल मेवाडी व नन्दलाल गुर्जर भजनों की सरिता बहायेंगे वही डांसर पायल राजस्थानी व पूजा कोटा डान्स पेश करेगी । यह मेला युवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों की ओर करवाया जा रहा है । मेले के उपलक्ष्य मे बाबा रामदेव मन्दिर पर आकर्षक विधुत सजावट की गई है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment