मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद शहर में हर वर्ष की तरह इस बार भी पलसानिया रोड के महादेव मोहल्ला में स्थापित महादेव मंदिर में मास परायण पाठ का आयोजन गुरुवार रात 8 बजे से प्रारम्भ होगा। मंदिर के पुजारी दिनेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि पाठ प्रारंभ से पहले मन्दिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी और विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। शिव मन्दिर में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राम जन्म उत्सव, राम विवाह और सुंदरकांड पाठ भी होंगे।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। पाठ का संचालन कैलाश चन्द्र शर्मा (अजमेर) द्वारा किया जाएगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।