नसीराबाद में वैष्णव समाज की ओर से 2 फरवरी को मनाई जायेगी रामानंदाचार्य जयन्ति

नसीराबाद में वैष्णव समाज की ओर से 2 फरवरी को मनाई जायेगी रामानंदाचार्य जयन्ति

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री वैष्णव समाज युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान में 2 फरवरी को श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर रामानंदाचार्य जयन्ति बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाई जायेगी।
समिति अध्यक्ष बजरंग लाल वैष्णव ने बताया कि इस सम्बन्ध में श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर समिति सदस्यों की एक बैठक रविवार को रखी गई। बैठक में सर्व सहमति से लिए निर्णय के अनुसार 2 फरवरी को सुबह 9 बजे दीप प्रज्ज्वलित व 11 बजे संगीत मय सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा । पाठ के पश्चात भगवान की सामुहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया जायेगा। बैठक में लिए निर्णय के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में समिति के वार्षिक सदस्य भी बनाये जायेगे। बैठक में राधेश्याम वैष्णव दिलवाड़ा , रामस्वरूप वैष्णव दिलवाड़ी , कैलाश चन्द वैष्णव नान्दला , बजरंग लाल वैष्णव बहेड़ा , मुकेश वैष्णव, राजेश वैष्णव , सुरेन्द्र वैष्णव देरांठू , धर्मराज वैष्णव लोहरवाड़ा , चमन वैष्णव मण्डियानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment