राजीविका योजना कार्मिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजीविका योजना कार्मिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज

मुण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के राजीविका योजना अंतर्गत कार्यरत कार्मिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व रक्षा राज्य मंत्री के नाम कांग्रेस जिला महासचिव अखिलेश कौशिक को सौंपा ज्ञापन ।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की महत्वकांक्षी परियोजना राजीविका का 2010-11 में शुभारंभ हुआ था। गौरतलब है कि ग्रामीण परिवेश में महिला सशक्तिकरण हेतु गरीब व पिछड़े तबके के परिवारों के उत्थान की दिशा में 2.75 लाख महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर 28लाख महिलाओं को जोड़कर 1.25 करोड़ परिवारिक सदस्यों का सामाजिक व आर्थिक उत्थान का कार्य राजीविका कर चुकी है ।
राजीविका कार्मिकों ने राज्य में सभी संविदा कार्मिक जो कि लंबे समय से कार्यरत हैं उनको स्क्रीनिंग के माध्यम से नियमित करने की घोषणा की पालना में पंचायती राज विभाग में बजट घोषणा के कनिष्ठ पद जो वर्तमान में रिक्त पड़े हुए हैं,उन पदों पर नियमित करने बाबत ज्ञापन सौंपा। साथ ही गृह जिले से अन्य जिलों में कार्यरत कार्मिकों को गृह जिला में पद स्थापित करने, टीडीएस कटौती को बंद कर पीएफ ईएसआई का प्रावधान लागू करवाने,मानदेय व भत्तों को बढ़ाने, 2021 के बजट में संविदा कार्मिकों के मानदेय में एकमुश्त 10% मानदेय वृद्धि की घोषणा की अनु पालना करवाने, एचआर पॉलिसी आरपीआरपी के लिए लागू किए जा कर प्रतिवर्ष मानदेय में 10प्रतिशत वृद्धि को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजीविका योजना कार्यरत गीता,सोनम, सावित्री, सरोज मीणा, उर्मिला,पिंकी, धोली देवी सहित बड़ी संख्या में कार्मिक मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment