श्रीनगर में राजीविका दीदी की कैंटीन एंड सरस बूथ का हुआ उद्घाटन

श्रीनगर में राजीविका दीदी की कैंटीन एंड सरस बूथ का हुआ उद्घाटन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर के तहत राजीविका दीदी की कैंटीन एंड सरस बूथ का उद्घाटन गुरुवार को किया गया । राजस्थान सरकार द्वारा राजीविका महिलाओ को रोजगार देने के लिए कैंटीन खुलवाया जा रहा है । श्री राम राजीविका स्वय सहायता समूह की सदस्य सीमा रावत को पंचायत समिति परिसर में जगह उपलब्ध करवाकर पंचायत समिति प्रधान श्री मति कमलेश देवी गुर्जर और ब्लॉक विकास अधिकारी ताराचंद के द्वारा उद्घाटन किया गया । राजीविका परियोजना में महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है । राजीविका परियोजना के जिला प्रबधक आईबी सीबी,रुचि जैन जिला प्रबधक आजिविका प्रहलाद मीणा , किशनगढ़ ब्लॉक परियोजना प्रबंधक धर्मराज शर्मा , ब्लॉक प्रभारी श्रीनगर विजय कुमावत , गीता योगी , रामदयाल मीना और पंचायत समिति के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment