बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से गूँजा राजगढ़ धाम

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से गूँजा राजगढ़ धाम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर बारिश के माहौल के चलते भी श्रद्धालुओ का भारी जन सैलाब उमड पड़ा। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा प्रातःकाल सर्वप्रथम चक्की वाले बाबा के मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद के बाबा भैरव व माँ कालिका एवं सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना करते हुए देश-प्रदेश के समस्त श्रद्धालुओ के लिये खुशहाली की कामना करी। तत्पश्चात आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ कन्या भ्रूण हत्या नही करने का संकल्प दिलाया। सम्पूर्ण धाम परिसर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारो से गूँजायमान हो गया। साथ ही महाराज ने कहा कि नशा विनाश का मूल कारण है व नशा ही समस्त बुराईयों की जड़ है नशे का त्याग करना चाहिए। धाम पर हजारो की संख्या में महिलाओ व पुरूशो ने नशे का त्याग किया। प्रवक्ता सेन ने बताया कि श्रद्धालुओ के लिये रात्रि में श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट की और सभी के लिये चाय व भोजन निशुल्क व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओ की भीड़ का आगमन शनिवार शाम से ही प्रारम्भ हो गया था। अंशुल आमेरिया उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद व विजय सांखला वृत्ताधिकारी नसीराबाद ने राजगढ़ धाम पर पहुँच कर भारी भीड़ का संयुक्त निरीक्षण करते हुए मौके की वस्तुस्थिति का जायजा लिया । तत्पश्चात बाबा भैरव माँ कालिका के दर्शन कर चम्पालाल महाराज का आशीर्वाद लिया। सभी श्रद्धालुओ ने बाबा भैरव,माँ कालिका के दर्शन करते हुए सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ कर परिक्रमा कर चमत्कारी प्राप्त करी। रविवार को धाम पर ठिकाना राजगढ के ठा. प्रेम सिंह गौड़, व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, अविनाश सेन, राहुल सेन, मुकेश सेन के साथ बी.एल गोदारा, विनय, श्याम शर्मा, कैलाश सेन, कमल शर्मा, पदम जैन, कुलदीप, सलीम, पुनित, धर्मेन्द्र, राजू चावडा, महेन्द्र रावत आदि भी मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment