मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। श्री राजपूत सभा जयपुर के निर्देशानुसार अजमेर जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस ने जिले की सभी विधानसभा और तहसीलो के अध्यक्षो और महासचिवो की नियुक्तियां की है। जिसमें नसीराबाद विधानसभा और तहसील के अध्यक्ष पद राजेन्द्र सिंह राठौड़ ठि. देराठू और महासचिव पद पर दशरथ सिंह नाथूसर को नियुक्त किया गया। राठौड़ की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद के समस्त राजपूत समाज सहित देरांठू व आस पास क्षेत्र के शुभचिंतकों ने हाद्बिक शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित की है।