राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण चतु:संप्रदाय 52 गोत्र सेवा समिति पुष्कर के चुनाव 18 को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण चतु:संप्रदाय 52 गोत्र सेवा समिति पुष्कर के चुनाव 18 को

अजमेर । राजस्थान वैष्णव ब्राह्मण चतु: संप्रदाय 52 गोत्र सेवा समिति पुष्कर के चुनाव 18 नवम्बर को पुष्कर मन्दिर मे होगे । समिति उपाध्यक्ष कैलाश चन्द वैष्णव , नान्दला ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व मन्दिर समिति के अध्यक्ष जेठूदास वैष्णव का कार्यकाल के पूर्व निधन हो गया था । जिस पर समिति सदस्यों ने सर्वे सहमति से निर्णय लेकर एक वर्ष के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद वैष्णव सिनोदिया को बनाया गया था । बीच मे दो साल कोराना लाँकडाऊन व सरकारी आदेश के कारण चुनाव नही हो पाये थे । अभी सरकार द्वारा छुट हो जाने से समिति सदस्यों ने सर्वे सहमति से निर्णय लेकर आगामी आने वाली 18 तारीख , गुरुवार , चवदस की रात्रि को पुष्कर मन्दिर मे सर्वे सहमति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सभी समाज बन्धुओं के सानिध्य मे सर्वे सहमति से नये चुनाव करवाये जायेंगे । इस सम्बंध मे समिति के 24 सदस्यों मे से 17 ने सदस्यों ने लिखित मे चुनाव करवाने हेतू सहमति प्रदान कर दी है । वैष्णव ने 18 नवम्बर की रात्रि को अधिक से अधिक संख्या मे मन्दिर समिति मे जुडे सदस्यों को आने की अपील की । जिससे चुनाव निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जा सके । मेले की रात्रि आने वाले सभी समाज बन्धुओं के लिए भोजन व्यवस्था मन्दिर समिति द्वारा रखी गई है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment