राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक अराई मैं ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक अराई पंचायत समिति में ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । जिसमे जिला प्रबधक कैलाश चौधरी ने बताया कि राजीविका द्वारा बनाए गए समूह की महिलाओं को योजना का फायदा दिलाने के लिए यह प्रशिक्षण का आयोजन किया । जिसमे महिलाओं का ऑनलाइन सर्वे होगा । जिसमे एसबीएम उजवला योजना , वृद्धा पेंशन , विकलांग , विधवा पैंशन आदि के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही राजीविका द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया और सभी कैडरों को बताया कि इस अभियान में जो भी गरीब अति गरीब महिला राजीविका से जुड़ना बाकी है उनको इस माह में सभी को जोड़ना है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे छोटे स्वरोजगार खुलवाए जा रहे है । अराई ब्लॉक में अब तक 648 समूह का गठन कर चुके है । राजीविका क्लस्टर प्रभारी श्रीनगर विजय कुमावत द्वारा ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना का प्रशिक्षण दिया गया । पोषण माह की विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही सभी महिलाओं का बीमा शत प्रतिशत करवाना है इसके लिए सभी कैडर को जिम्मेदारी दी गई है । प्रशिक्षण में क्लस्टर प्रभारी पप्पू लाल , मिथलेश जाटव , राजेश कंवर , एलआरपी घनश्याम , एआरपी लाला राम और ब्लॉक अराई की सभी गांवों की दो दो महिलाए उपस्थित थी ।