नसीराबाद मे राजाधिराज बाबा महाकाल का नगर भ्रमण हुआ , नगरवासियों ने जगह जगह फुलो की बरसात कर किया स्वागत , विशाल भजन संध्या सांय को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे श्री महाकाल सेवा मण्डल की ओर से ब्रम्हांड के राजाधिराज बाबा महाकाल का नगर भ्रमण हुआ । वही सांय को भजन संध्या होगी । महाकाल सेवा मण्डल के अध्यक्ष गगन मेहरा ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 9.30 बजे नवलराम जी की बगीची से विशाल भव्य शौभायात्रा निकाली गई
। यह यात्रा गांधी चोक , रामलीला चोक , पांच बत्ती चौराहा , मोतीलाल चोक , हनुमान चोक से होकर पेट्रोल पंप के पास स्थित महाकाल मंदिर पर पहुची । जहाँ महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया । वही रात्रि 8.30 बजे मिशन स्कूल के मैदान मे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा । जिसमे सुप्रसिद्ध गायक किशन भगत व नितिन बागवान , महाकाल नगरी उज्जैन बाबा के भजनो की सरिता बहायेंगे । वही आयोजित नगर भ्रमण के दौरान शौभायात्रा मे बाबा की पालकी के साथ बाबा का भव्य श्रृंगार , अघोरियों का नृत्य , पुष्प एंव इत्र वर्षा हुई । जिससे शौभायात्रा का नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । शौभायात्रा हेतू नगर के बाजार मे जगह जगह भव्य द्बार बनाये गए है । कार्यक्रम की तैयारी मे सांय को होने वाली विशाल भजन संध्या हेतू मिशन स्कूल मैदान मे टेन्ट , लाईटिग व्यवस्था की गई है ।