तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलो ने किया फसलों को तबाह, किसानों ने की फसल खराबे की मुआवजे की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम झड़वासा , देरांठू , भटियाणी सहित आस पास के सभी गावों में किसान जब सोमवार सुबह अपने खेत पर गया तो अपनी ही हाथों से बोई जौ, गेहूं, चना व जेई फसलों के खराबे को देखकर दंग रह गया।
किसान व झड़वासा सरस डेयरी के अध्यक्ष पारस मल जैन और पूर्व सरपंच शम्भू लाल मेघवंशी सहित कई किसानों ने बताया की पिछले दो दिनों से हो रही तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलों ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया है । तेज हवाओं के कारण लंबे पोधों के गेंहू और जौ की फसल खेतों में बिस्तर बन गई, तो कई और फसलों में पानी भर गया तो चनों के पौधों के फूल खिर गए।
ऐसे हालत के मध्यनजर सरकार को पूरी गिरदावरी करवाकर पीड़ित सभी किसानों को भारत सरकार की प्रधान मंत्री व राज्य सरकार की अन्य फसल बीमा योजना के तहत फसल खराबे का उचित मुआवजा दिलाया जाए व पीड़ित किसानों की केसीसी और फसली ऋण को भी शत प्रतिशत माफ किया जाए। ऐसे ही भयंकर ठंड से पशुओं को भी काफी नुकसान हुआ है। कई दुधारू पशुओं का दूध भी कम हो गया।जिससे किसानों पर दोहरी मार पड गई है ।